महाराणा प्रताप उदयपुर के राजा थे। वे बहुत वीर और साहसी थे। उन्होंने अपने देश की स्वतन्त्रता के लिये बहुत कष्ट सहे। मुगल बादशाह अकबर उनका शत्रु था। हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना ने उन्हें हरा दिया। तब वे जंगलों में रहने लगे। उनके बच्चे भूखों मरने लगे। इस पर भी उन्होंने मुगल बादशाह के सामने समर्पण नहीं किया।​